Popular Chemistry Online

Link ad

Followers

Saturday, January 1, 2022

The History of New Year Celebration

नव वर्ष एक उत्सव की तरह पूरे विश्व में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तिथियों तथा विधियों से मनाया जाता है। विभिन्न सम्प्रदायों के नव वर्ष समारोह भिन्न-भिन्न होते हैं और इसके महत्त्व की भी विभिन्न संस्कृतियों में परस्पर भिन्नता है।



  • पश्चिमी नव वर्ष

नव वर्ष उत्सव 4,000 वर्ष पहले से बेबीलोन में मनाया जाता था। लेकिन उस समय नए वर्ष का ये त्यौहार 21 मार्च को मनाया जाता था जो कि वसंत के आगमन की तिथि भी मानी जाती थी। प्राचीन रोम में भी नव वर्षोत्सव के लिए चुनी गई थी। रोम के शासक जूलियस सीजर ने ईसा पूर्व 45वें वर्ष में जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार 1 जनवरी को नए वर्ष का उत्सव मनाया गया। ऐसा करने के लिए जूलियस सीजर को पिछला वर्ष, यानि, ईसापूर्व 46 इस्वी को 445 दिनों का करना पड़ा था।


  • हिब्रू नव वर्ष

हिब्रू मान्यताओं के अनुसार भगवान द्वारा विश्व को बनाने में सात दिन लगे थे। इस सात दिन के संधान के बाद नया वर्ष मनाया जाता है। यह दिन ग्रेगरी के कैलेंडर के मुताबिक ५ सितम्बर से ५ अक्टूबर के बीच आता है।

हिन्दुओं का नया साल

हिन्दुओं का नया साल चैत्र नव रात्रि के प्रथम दिन यानी गुड़ी पड़वा पर हर साल विक्रम संवत के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है।

भारतीय नववर्ष 

भारत के विभिन्न हिस्सों में नव वर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है। प्रायः ये तिथि मार्च और अप्रैल के महीने में पड़ती है। पंजाब में नया साल बैशाखी नाम से १३ अप्रैल को मनाई जाती है। सिख नानकशाही कैलंडर के अनुसार १४ मार्च होला मोहल्ला नया साल होता है। इसी तिथि के आसपास बंगाली तथा तमिळ नव वर्ष भी आता है। तेलगु नया साल मार्च-अप्रैल के बीच आता है। आंध्रप्रदेश में इसे उगादी (युगादि=युग+आदि का अपभ्रंश) के रूप में मनाते हैं। यह चैत्र महीने का पहला दिन होता है। तमिल नया साल विशु १३ या १४ अप्रैल को तमिलनाडु और केरल में मनाया जाता है। तमिलनाडु में पोंगल १५ जनवरी को नए साल के रूप में आधिकारिक तौर पर भी मनाया जाता है। कश्मीरी कैलेंडर नवरेह १९ मार्च को होता है। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में मार्च-अप्रैल के महीने में मनाया जाता है, कन्नड नया वर्ष उगाडी कर्नाटक के लोग चैत्र माह के पहले दिन को मनाते हैं, सिंधी उत्सव चेटी चंड, उगाड़ी और गुड़ी पड़वा एक ही दिन मनाया जाता है। मदुरै में चित्रैय महीने में चित्रैय तिरूविजा नए साल के रूप में मनाया जाता है। मारवाड़ी नया साल दीपावली के दिन होता है। गुजराती नया साल दीपावली के दूसरे दिन होता है। इस दिन जैन धर्म का नववर्ष भी होता है।लेकिन यह व्यापक नहीं है। अक्टूबर या नवंबर में आती है। बंगाली नया साल पोहेला बैसाखी १४ या १५ अप्रैल को आता है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में इसी दिन नया साल होता है।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक महत्व :

1) इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की।

2) सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया। इन्हीं के नाम पर विक्रमी संवत् का पहला दिन प्रारंभ होता है।

3) प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का दिन यही है।

4) शक्ति और भक्ति के नौ दिन अर्थात् नवरात्र का पहला दिन यही है।

5) सिखो के द्वितीय गुरू श्री अंगद देव जी का जन्म दिवस है।

6) स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन आर्य समाज की स्थापना की एवं कृणवंतो विश्वमआर्यम का संदेश दिया।

7) सिंध प्रान्त के प्रसिद्ध समाज रक्षक वरूणावतार भगवान झूलेलाल इसी दिन प्रगट हुए।

8) राजा विक्रमादित्य की भांति शालिवाहन ने हूणों को परास्त कर दक्षिण भारत में श्रेष्ठतम राज्य स्थापित करने हेतु यही दिन चुना। विक्रम संवत की स्थापना की ।

9) युधिष्ठिर का राज्यभिषेक भी इसी दिन हुआ।

10) संघ संस्थापक प.पू.डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन।

11) महर्षि गौतम जयंती


भारतीय नववर्ष का प्राकृतिक महत्व :

1) वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है जो उल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंधि से भरी होती है।

2) फसल पकने का प्रारंभ यानि किसान की मेहनत का फल मिलने का भी यही समय होता है।

3) नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं अर्थात् किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिये यह शुभ मुहूर्त होता है।

भारतीय नववर्ष कैसे मनाएँ :

1) हम परस्पर एक दुसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दें। पत्रक बांटें , झंडे, बैनर....आदि लगावे ।

2) आपने परिचित मित्रों, रिश्तेदारों को नववर्ष के शुभ संदेश भेजें।

3) इस मांगलिक अवसर पर अपने-अपने घरों पर भगवा पताका फेहराएँ।

4) आपने घरों के द्वार, आम के पत्तों की वंदनवार से सजाएँ।

5) घरों एवं धार्मिक स्थलों की सफाई कर रंगोली तथा फूलों से सजाएँ।

6) इस अवसर पर होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लें अथवा कार्यक्रमों का आयोजन करें।

7) प्रतिष्ठानों की सज्जा एवं प्रतियोगिता करें। झंडी और फरियों से सज्जा करें।

8) इस दिन के महत्वपूर्ण देवताओं, महापुरुषों से सम्बंधित प्रश्न मंच के आयोजन करें।

9) वाहन रैली, कलश यात्रा, विशाल शोभा यात्राएं कवि सम्मेलन, भजन संध्या , महाआरती आदि का आयोजन करें।

10) चिकित्सालय, गौशाला में सेवा, रक्तदान जैसे कार्यक्रम।

इस्लामिक कैलेंडर का नया साल

इस्लामिक कैलेंडर का नया साल मुहर्रम होता है। इस्लामी कैलेंडर एक पूर्णतया चन्द्र आधारित कैलेंडर है जिसके कारण इसके बारह मासों का चक्र ३३ वर्षों में सौर कैलेंडर को एक बार घूम लेता है। इसके कारण नव वर्ष प्रचलित ग्रेगरी कैलेंडर में अलग अलग महीनों में पड़ता है।

If you know more about new year celebration in different country , Click Here


Sunday, December 12, 2021

CBSE Internal Assessment/Practicals/Projects Classes IX to XII in the Academic Session 2021-22

CENTRAL BOARD OF SECONDARY EDUCATION
Special Scheme:
Internal Assessment/
Practicals/Projects
Classes IX to XII in the Academic Session 2021-22

Sunday, November 28, 2021

Important Revolutions

 परमुख क्रांतियां


♦️हरित क्रांति -- खाद्यान्न उत्पादन


♦️शवेत क्रांति -- दुग्ध उत्पादन


♦️नीली क्रांति -- मत्स्य उत्पादन


♦️भरी क्रांति -- उर्वरक उत्पादन


♦️रजत क्रांति -- अंडा उत्पादन


♦️पीली क्रांति -- तिलहन उत्पादन


♦️कष्ण क्रांति -- बायोडीजल उत्पादन


♦️लाल क्रांति -- टमाटर/मांस उत्पादन


♦️गलाबी क्रांति -- झींगा मछली उत्पादन


♦️बादामी क्रांति -- मासाला उत्पादन


♦️सनहरी क्रांति -- फल उत्पादन


♦️अमृत क्रांति -- नदी जोड़ो परियोजनाएं


♦️गोल क्रांति-- आलु


♦️इद्रधनुषीय क्रांति-- सभी क्रांतियो पर निगरानी रखने हेतु

Saturday, November 27, 2021

Father of various science branches

विज्ञान की शाखाओं के जनक

 👉जन्तु विज्ञान (Zoology) ➜ "अरस्तु"


 👉 आनुवांशिकी Genetics➜ "जी. जे. मेण्डल" 

 👉विकिरण आनुवांशिकी  ➜ "एच जे मुलर" 

 👉आधुनिक आनुवांशिकी Modern Genetics ➜ "बेटसन"

 👉आधुनिक  Morphology ➜ "एंड्रियास विसैलियस" 

 👉रक्त परिसंचरण ➜ "विलियम हार्वे"

 👉वर्गिकी Taxonomy ➜ "केरोलस लीनियस" 

 👉चिकित्सा शास्त्र Medicine ➜ "हिप्पोक्रेट्स" 

 👉उत्परिवर्तनवाद Mutation ➜ "ह्यूगो डी ब्रीज" 

 👉माइक्रोस्कोपी Microscopy ➜ "मारसेलो माल्पीजी" 

 👉जीवाणु विज्ञान bacteriology ➜ "रॉबर्ट कोच"

 👉प्रतिरक्षा विज्ञान Imunology ➜ "एडवर्ड जेनर" 

 👉जीवाश्म विज्ञान ➜ "लिओनार्डो दी विन्ची"

 👉सूक्ष्म जैविकी ➜ "लुई पाश्चर"

 👉जिरोंटोलॉजी ➜ "ब्लादिमीर कोरनेचेवस्की"

 👉एंडोक्राइनोलॉजी ➜ "थॉमस एडिसन" 

 👉आधुनिक भ्रूणिकी ➜ "कार्ल ई वॉन वेयर" 

 👉वनस्पति शास्त्र ➜ "थियोफ्रेस्टस" 

 👉पादप रोग विज्ञान ➜ ए. जे. बटलर 

 👉पादप क्रिया विज्ञान ➜ स्टीफन हेल्स

 👉बैक्टिरियोफेज ➜ "टवार्टव दीहेरिल"

 👉सुजननिकी ➜ "फ्रांसिस गाल्टन"

IMPORTANT QUESTION ON NATIONAL PARK

(1) भारत का प्रथम राष्‍ट्रीय उद्यान कौन सा है।

≫ जिम कार्बेट राष्‍ट्रीय पार्क (उत्‍तराखंड)


(2) जिम कार्बेट का पुराना नाम क्‍या था।

≫ हेली नेशनल पार्क


(3) देश में सबसे अधिक राष्‍ट्रीय उद्यान कहाँ है।

≫ मध्‍यप्रदेश


(4) भारत का सबसे बड़ा राष्‍ट्रीय उद्यान कौन सा है।

≫ हिमिस (जम्‍मू-कश्‍मीर के लेह जनपद में)


(5) हिमिस राष्‍ट्रीय उद्यान कितने किलोमीटर में फैला है।

≫ 3568 किमी


(6) जाड़े में साइबेरियाई सारस भारत में कहाँ दिखाई पड़ते है।

≫ केवलादेव घाना पक्षी विहार (राजस्‍थान)


(7) सरिस्‍का भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1955


(8) कान्‍हा भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1995


(9) कार्बेट भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1957


(10) दुधवा भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1958



(11) बांधवगढ़ भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1968


(12) रणथम्‍भौर भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1973


(13) बांदीपुर भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1973


(14) मानस भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1973


(15) मेलघाट भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1973


(16) पलामू भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1973


(17) सिमलीपाल भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1973


(18) सुंदरवन भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1973


(19) पेरियार भारत के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1978


(20) नागार्जुन सागर के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1982



(21) बक्‍शा सागर के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1982


(22) नामदफा के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1982


(23) इंद्रावती के बाघ अभ्‍यारण्‍य की स्‍थापना किस वर्ष हुई।

≫ 1982

Saturday, November 20, 2021

Download Guidelines for conducting CBSE term -1 exam 2021-22

Friday, November 19, 2021

Indian Research institutes & Their Headquarters

• भारतीय वन अनुसंधान संस्थान → देहरादून

• भारतीय वन्य जीव अनुसंधान संस्थान → देहरादून

• केन्द्रीय पक्षी शोध संस्थान → इज्जतनगर (यू. पी.)

• राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान → नागपुर (महाराष्ट्र)

• राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान संस्थान → बीकानेर 

• राष्ट्रीय भू-भौतिकी अनुसंधान संस्थान → हैदराबाद

• राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान्त्रिकी शोध संस्थान → नागपुर (महाराष्ट्र)

• भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद → नई दिल्ली


• भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान → प्रयागराज 

• केन्द्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान → करनाल (पंजाब)

• भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान → बंगलौर

• भारतीय वन सर्वेक्षण केन्द्र → देहरादून (उत्तराखंड)

• प्राकृतिक इतिहास का राष्ट्रीय संग्रहालय → दिल्ली

• सलीम अली पक्षी विज्ञान तथा प्रकृतिक इतिहास केन्द्र → कोयम्बटूर (तमिलनाडु)

• केन्द्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान → जादूगोड़ा

• भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण → कोलकाता 

• भारतीय प्राणी सर्वेक्षण → कोलकाता

• राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान संस्थान → झाँसी (यू. पी.)

• केन्द्रीय मरूक्षेत्र अनुसंधान संस्थान → जोधपुर 

• भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान → नई दिल्ली

• भारतीय मौसम वेधशाला → पूना (महाराष्ट्र)

• जीवाणु प्रौद्योगिकी संस्थान → चण्डीगढ़

• राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान संस्थान → लखनऊ

• केन्द्रीय खनन अनुसंधान केन्द्र → धनबाद

• भारतीय रासायनिक जैविकी संस्थान → कोलकाता

feature post

CARBON AND ITS COMPOUNDS-Functional Group

1. Name the functional groups present in the following compounds. a)     CH 3  – CO –CH 2 –CH 2  –CH 2 –CH 3 b)    CH...